Home » ताजा खबर » फुटवियर की दुकान में लगी भीषण आग

फुटवियर की दुकान में लगी भीषण आग

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले के गिलौला कस्बे में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाजार स्थित एक फुटवियर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की लपटों से घिर गई, और धुएं का गुब्बार आसमान तक उठने लगा।

दुकान से अचानक उठने लगा धुंआ –

जानकारी के अनुसार, देर रात दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए तथा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

ततपरता से टला बड़ा हादसा –

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की दुकानों तक फैलने का खतरा भी बन गया था, लेकिन दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

लाखों के नुकशान की आशंका –

हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। देर रात हुए इस अग्निकांड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस व दमकल विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment