Home » ताजा खबर » मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की मौत

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की मौत

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। गिलौला–लक्ष्मणनगर मार्ग स्थित पंचदेवरी मोड़ पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात चौपहिया वाहन ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कमलाभारी के मजरा खड़ेला निवासी वासुदेव (50) पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है। बताया गया कि वासुदेव रविवार देर शाम अपने दामाद की बाइक लेकर रिश्तेदारी में जाने के लिए ग्राम चेतियामुरार के मजरा कहारी निकले थे। जैसे ही वह पंचदेवरी मोड़ पहुंचे, तभी लक्ष्मणनगर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलने पर पंचदेवरी के ग्राम प्रधान ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गिलौला आशीष कुमार ने शव की पहचान कराई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

 

Leave a Comment