Home » ताजा खबर » बूथों पर पढ़कर सुनाई गई मतदाता सूची

बूथों पर पढ़कर सुनाई गई मतदाता सूची

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर आज विशेष अभियान चलाया गया। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और अपात्र नामों को हटाया जा सके।

इस दौरान जिलाधिकारी अश्विनी पांडेय ने जिले के कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ पर मौजूद ईआरओ, एईआरओ एवं बीएलओ से वार्ता कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने फॉर्म 6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, फॉर्म 7 से मृतक अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने और फॉर्म 8 के जरिए त्रुटियों के संशोधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment