Home » ताजा खबर » अवैध मजार पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर

अवैध मजार पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले में अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पट्टे की जमीन पर बनी एक अवैध मजार को बुल्डोजर से ढहा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का है, जहां पट्टेदारों की जमीन पर कई वर्ष पूर्व अवैध रूप से मजार का निर्माण कर लिया गया था। खातेदारों द्वारा की गई शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई।

सोमवार को एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण किया गया था। जांच में अवैध कब्जा पाए जाने पर आज मजिस्ट्रेट, राजस्व निरीक्षक और पुलिस बल की मौजूदगी में बुल्डोजर कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध मजार के साथ-साथ उसके बगल में बने एक कमरे को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज ने बताया कि खातेदारों की शिकायत पर मामले की जांच की गई थी। जांच में अवैध कब्जा पाए जाने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी या पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment