Home » ताजा खबर » नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, एक लापता

नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, एक लापता

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सेमरह्निया गाँव में होली का त्योहार उस समय मातम में बदल गया जब होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में कूदकर तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं एक बच्चा अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

सूचना मिलते ही मल्हीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की टीम नदी में लापता बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल है। परिजन नदी किनारे बेसब्री से बच्चे के मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment