Home » Uncategorized » माँ की ममता हुई शर्मशार, पहुंची पुलिस

माँ की ममता हुई शर्मशार, पहुंची पुलिस

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है… एक कलयुगी मां अपनी ममता को शर्मसार करते हुए नवजात बच्चे को खलिहान में घूर गड्ढे के पास फेंककर चली गई। तेज धूप में मासूम तड़पता रहा… लेकिन गांव वालों की नजर पड़ते ही बच्चे की जान बच गई।

श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सेमरा अकबरपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खलिहान में घूर गड्ढे के पास एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो हर कोई हैरान रह गया। कड़कती धूप में एक मासूम नवजात लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को उठाया और गोद में लेकर उसे दुलार किया। ग्रामीणों ने मासूम को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे गरीबी से जोड़ रहा है तो कोई सामाजिक डर और बदनामी की वजह बता रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर नवजात को वहां कौन छोड़कर गया।

Leave a Comment