Home » क्राइम » जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के पूर्वी सोहेलवा जंगल में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। राहगीरों ने जब पेड़ से लटकती लाश को देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना पर सिरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना कई दिन पहले की हो सकती है।

अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस टीम जंगल के आसपास के क्षेत्रों में जाकर पहचान कराने के प्रयास के साथ-साथ घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम भी इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment