Home » क्राइम » संदिग्ध हालात में महिला की मौत

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बनगई बाजार निवासी शबाना (21) पत्नी जमील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उन्होंने महिला का शव कमरे में फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देख घर में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Leave a Comment