Home » क्राइम » दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र स्थित कबीर नगर मोहल्ले में होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होली खेलने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Comment