Home » क्राइम » बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, पैर में लगी गोली

बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, पैर में लगी गोली

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले में लूट और हत्या की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

दरअसल श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र में बीते दोनो हुए लूट और हत्या की वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दो संदिग्ध बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के रुकने के इशारे पर बदमाशों ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गन्नू लोनिया नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं दूसरे बदमाश ओम प्रकाश को भी पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दबोच लिया। बताया जा रहा है कि घटना के अनावरण के लिए एसओजी और सर्विलांस सेल की टीमें लगातार काम कर रही थीं।

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के मुताबिक मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक श्रावस्ती और दूसरा बहराइच जिले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Comment