Home » ताजा खबर » स्टेरिंग फेल पिकप खाई में पलटी

स्टेरिंग फेल पिकप खाई में पलटी

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिनगा–बहराइच मार्ग स्थित बरदेहरा मोड़ के पास स्टेरिंग फेल होने से एक तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई और खाई में पलट गई। जहां इस हादसे में चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पिकप चालक शेरखान और उसका साथी नसीब, दोनों सिरसिया थाना क्षेत्र के परसोहना गांव के निवासी हैं। वे मछली लेने बाराबंकी जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह बरदेहरा मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे बढ़े, तभी अचानक स्टेरिंग फेल हो गई और वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से टकराकर खाई में पलट गया।

पुलिस ने घायलों को भेजा हॉस्पिटल 

अनियंत्रित पिकप की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकप सवार दोनो घायलों को एम्बुलेंस की मदद से भिनगा जिला अस्पताल भिजवाया।

Leave a Comment