Home » ताजा खबर » सर्विस सेंटर की दुकान में तेज धमाका

सर्विस सेंटर की दुकान में तेज धमाका

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित एक सर्विस सेंटर की दुकान में बीती देर रात अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि दुकान का शटर उखड़कर बाहर जा गिरा। धमाके के तुरंत बाद दुकान में आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दुकान के पीछे किराए पर रह रहे बाहरी कपड़े बेचने वाले फेरीवालों ने शोर सुनते ही भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग लगने से उनके कुछ कपड़े भी जल गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग और धमाके के कारण दुकान में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment