Home » ताजा खबर » फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के रानी पुरवा गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटकता मिला। युवक का शव कमरे में लगे फांसी के फंदे से लटक रहा था। जैसे ही गाँव में इसकी खबर फैली आसपास के लोग गमगीन हो गए। जानकारी के अनुसार युवक का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लगे फंदे पर झूलता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक का नाम दुर्गेश सैनी है। परिजनों की माने तो बीते दो महीने से दुर्गेश अपने ससुराल में ही रह रहा था जो दो दिन पहले ही वापस घर लौटा था। मृतक की शादी दस साल पहले हुई थी, और मृतक के दो बच्चे भी हैं।

फिलहाल इकौना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment