Home » ताजा खबर » प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने की खुदकुशी

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने की खुदकुशी

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

दरअसल श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक प्रेम प्रसंग को लेकर परेशान था। प्रेम प्रसंग की बात उजागर होने के बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।0

Leave a Comment