Home » ताजा खबर » राप्ती नदी में डूबने से 2 बच्चियों की मौत

राप्ती नदी में डूबने से 2 बच्चियों की मौत

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां राप्ती नदी में नहाने गईं दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।

मामला सोनवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है, जहां दो बच्चियां नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने दोनो बच्चियों के शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment