Home » हेल्थ » निः शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

निः शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सेवा भारती एवं सेवा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर जिले के पांच अलग अलग स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की रूपरेखा जिला प्रचारक भानु प्रकाश जी के निर्देशन में तैयार की गई। शिविरों का आयोजन भिनगा इलाके के लबेदपुर, भयापुरवा, सिसवा, नथुनिया मोड़ तथा सिरसिया के थारू जनजाति गाँव मोतीपुर में किया गया। इस दौरान आयोजित शिविरों में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने आये हुए मरीजों का बेहतर स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। शिविरों की समस्त जानकारी NMO सचिव डॉ. सूर्य कुमार सिंह द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि सभी शिविरों में सायं 5 बजे तक लगभग 2000 से अधिक मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।

कार्यक्रम में विनीत कुमार द्विवेदी, ऋषभ शुक्ला, ध्रुव तिवारी, महेंद्र वर्मा, इन्द्र बहादुर यादव, पवन त्रिपाठी, विश्वपाल राणा, अशोक यादव, शशिन्द्र राय एवं अनिल कुमार एकल अभियान का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment