Home » Uncategorized » गैंगस्टर मणजीत महल के भतीजे दीपक ने बवाना में गोली मारकर हत्या कर द।

गैंगस्टर मणजीत महल के भतीजे दीपक ने बवाना में गोली मारकर हत्या कर द।

News Portal Development Companies In India

दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक (43) के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था। बाइक सवार अज्ञात लोगों ने दीपक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस दौरान दीपक की बेटी भी उसके साथ थी, जो घायल हुई है। इस हत्या के पीछे पुलिस को गैंगवार की आशंका है।

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह करीब आठ बजे दीपक अपने परिवार के साथ टहलने निकला था। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए और उसपर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे दीपक की मौत हो गई। उसकी बेटी घायल है, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।  

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीपक सुबह के समय टहलने निकला था, दो अज्ञात लोग आए और कई राउंड फायरिंग की।  दीपक के शरीर पर सात से आठ घाव दिखाई दे रहे हैं। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उसे कितनी गोलियां मारी गईं। मृतक दीपक कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Leave a Comment