Home » Uncategorized » दम्पत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

दम्पत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के खांवापोखर गांव में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व प्रधान रोशन खां और उनकी पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि दंपति का लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधान रोशन खां का शव घर के अंदर कमरे में मिला, जबकि उनकी पत्नी का शव घर के बाहर पड़ा था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है, जो घर के अंदर-बाहर से अहम साक्ष्य जुटाने में लगी है। टीम ने रक्त के नमूने, फिंगरप्रिंट और आसपास के संदिग्ध सामान को संग्रहित करने सहित पूरे मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है।

इकौना थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल घटना के बाद से खांवापोखर गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस दोहरे मौत के मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Leave a Comment