Home » Uncategorized » विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा

विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा

News Portal Development Companies In India

श्रावस्ती। जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के मलपुरवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का मुकदमा दर्ज न किए जाने के विरोध में नेशनल हाईवे-730 को जाम कर प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि कल विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि पुलिस द्वारा उनकी तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है, जिससे नाराज होकर उन्होंने आज नेशनल हाईवे-730 पर जाम लगा दिया। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस परिजनों को शांत कराने और यातायात सुचारु कराने के प्रयास में लगी हुई है।

Leave a Comment